भारत के मुकाबले नेपाल में पेट्रोल 22 रूपए सस्ता, नेपाल की सरहद से जुड़े प्रदेशों में तस्करी शुरू
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे है जिसके चलते अब भारत में नेपाल की सरहद से जुड़े प्रदेशों में तेल की तस्करी शुरू हो गयी है। दरअसल, देश में जहां पेट्रोल के दाम 90 रूपए से ज्यादा चल रहे है वहीं नेपाल में भारत के मुकाबले पेट्रोल 22 रूपए सस्ता है। नेपाल की पेट्रोल की आपूर्ति भारत से होती है परन्तु दोनों देशो में एक पुरानी संधि के चलते नेपाल को पेट्रोल खरीद मूल्य पर बेचा जाता है और केवल रिफाइनरी शुल्क लिया जाता है।