भारत के पूर्व ऑलराउंडर सलीम दुरानी का निधन
भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सलीम दुरानी का 88 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। दुरानी लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे थे। दुरानी ने गुजरात के जामनगर में 88 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। सलीम का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। उन्होंने 1 जनवरी 1960 में भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था।