भारत ने अप्रैल 2 को दूसरी बार ICC वर्ल्ड कप किया था अपने नाम
श्रीलंका को अप्रैल 2, 2011 को हराकर भारत ने दूसरी बार ICC वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारत ने 1983 में पहली बार यह कारनामा कपिल देव की कप्तानी में किया था। जिसके 28 साल बाद धोनी की कप्तानी में घरेलू सरजमीं पर भारत ने वर्ल्ड कप जीता। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 274 रनों का लक्ष्य दिया जिसे भारत ने 10 गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। धोनी ने विजयी छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई थी।