भारतीय टीवी के इतिहास में पहली बार 12 घंटे चलेगा इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले
म्यूजिकल रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का फिनाले अगस्त 15 को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक प्रसारित होगा। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार कोई टीवी शो 12 घंटे तक चलेगा। इसे "द ग्रेटेस्ट ग्रैंड फिनाले" का नाम दिया गया है। इस फिनाले में 6 प्रतियोगियों में से सबसे बेहतरीन प्रतियोगी को इंडियन आइडल 12 की चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। इस शो में हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक जज की भूमिका निभा रहे हैं।