चांद की सतह से अगले महीने टकराएगा रॉकेट: वैज्ञानिक
वैज्ञानिकों ने बताया कि चाइनीज रॉकेट चैंग ई-5 मिशन का मलबा मार्च में चांद की सतह से टकरा सकता है, जिस कारण सतह पर गहरा गड्ढा बन सकता है। इस संबंध में खगोल वैज्ञानिक बिल ग्रे ने बताया कि मैंने इस वस्तु को गलतीसे 2015-007 बी वस्तु के तौर पर पहचाना था। मगर अब सामने आ गया है कि ये 2014-065बी है। ये जल्द ही चांद की सतह से टकराएगा जो अनुमानित स्थान के दायरे में रहेगा।