
फ़ोटो: Indiatv.in
चुनी हुई सरकार की शक्तियों को कम करना चाहती है मोदी सरकार: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार लोकसभा में नया विधेयक लाकर उनकी चुनी हुई सरकार की शक्तियां कम करना चाहती है। गौरतलब है कि मार्च 15 के दिन लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2021 पेश किया गया जिसके अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल को अधिक शक्तियां दी जाएंगी। इस विधेयक को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।