छत्तीसगढ़: इस गांव के लोग नहीं मनाते होली
रंगों का त्योहार होली का पर्व इस बार मार्च 29 को है। देश में होली को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पर क्या आप जानते हैं एक गांव ऐसा भी है,जहां रंगों का त्योहार फीका रहता है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित खरहरी गांव के लोग पिछले 100 सालों से होली नहीं मनाते हैं। उनका मानना हैं कि उन्होंने होली खेली तो उनकी तबीयत ख़राब हो जायेगी या कुछ बुरा हो सकता है। होली के दिन इस गांव में सन्नाटा पसरा रहता है और हर पीढ़ी के लोग इसका पालन करते हुए होली नहीं मनाते हैं।