COVID-19: भारत में पिछले 24 घंटों में मिले रिकॉर्ड 3,641 नए मामले, 11 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत ने आज 3,641 नए COVID-19 मामले दर्ज किये। इस दौरान 11 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। नए मामले साने आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई। 1 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 5,30,892 हो गई है। नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,47,26,246 पहुँच गयी।