Covid 19: न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाया बैन
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अप्रैल 08 को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीयों के आने पर रोक लगा दी है। भारतीयों की न्यूजीलैंड में एंट्री पर बैन अप्रैल 11 से अप्रैल 28 तक लागू रहेगा। न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों पर ही नहीं बल्कि अपने देश के यात्रियों के भी भारत जाने पर रोक लगा दी है। न्यूजीलैंड ने अस्थायी प्रतिबंध लगाया है क्योंकि भारत में लगातार पिछले तीन दिनों से रोज कोरोनवायरस के 1 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं |