देहरादून की महिला ने अपनी जायदाद की राहुल गांधी के नाम
उत्तराखंड में 78 वर्षीय महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी संपत्ति अपने परिवार को ना देकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम कर दी है। महिला का कहना है कि राहुल गांधी के विचारों की देश को बहुत आवश्यकता है। महिला ने अपना वसियतनामा देहरादून कोर्ट में भी पेश कर दिया है। इसमें महिला ने अपनी 50 लाख की चल अचल संपत्ति और 10 लाख रुपये का सोना राहुल गांधी के नाम किया है।