देश करप्शन पर जीरो टालरेंस के साथ बढ़ रहा है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विजिलेंस एंड एंटी करप्शन के नेशनल कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी जगत पर जमकर हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश की प्रगति में बाधा बताया। उन्होंने कहा-"भ्रष्टाचार केवल कुछ रुपयों की ही बात नहीं होती। भ्रष्टाचार से देश के विकास को ठेस पहुंचती है, साथ ही भ्रष्टाचार सामाजिक संतुलन को तहस-नहस कर देता है। देश की व्यवस्था पर जो भरोसा होना चाहिए, भ्रष्टाचार उस भरोसे पर हमला करता है।"