दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 10 नवंबर तक बढ़ी संजय सिंह की न्यायिक हिरासत
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आज आप नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर, 2023 तक बढ़ा दी। उन्हें 4 अक्टूबर को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उनकी न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद आज अदालत में लाया गया। इससे पहले उन्हें 13 अक्टूबर को आज तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने सिंह को जेल भेजने का आदेश दिया था ।