दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन को स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनके बेटे और झारखंड के मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन भी थे। इस साल की शुरुआत में झामुमो सुप्रीमो को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिबू सोरेन 2005 से 2010 के बीच तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे।