दिल्ली में छाए रहेंगे आंशिक रूप से बादल, आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुँचने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार अप्रैल 15 को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्रता 78 फीसदी रही। मौसम विज्ञानियों ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।