दिल्ली सरकार ने शुरू किया 'जहां वोट-वहां वैक्सीन' अभियान
दिल्ली में 'जहां वोट-वहां वैक्सीन' अभियान शुरू हो चुका है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जून 9 को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि अब लोगों को उनके पोलिंग बूथ पर टीका लगाया जा रहा है। इस अभियान में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक रहे हैं और उन्हें वैक्सीन स्लॉट की पर्ची दे रहे हैं। दिल्ली सरकार का एक हफ्ते में 70 वार्ड कवर करने का लक्ष्य है।