दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग अंटार्कटिका से टूटकर हुआ अलग
अंटार्कटिका में दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग टूटकर अलग हो गया है। ए-76 नाम के इस आइसबर्ग का आकार 4 हजार वर्ग किमी से भी अधिक है, जो न्यूयॉर्क के द्वीप पोर्टो रिको का करीब आधा है। इसका पता यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कॉपरनिकस सेंटीनल सेटेलाइट से लगाया है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने गर्म होते अंटार्कटिका को लेकर चेतावनी भी दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार वर्ष 1880 के बाद से अंटार्कटिका का जलस्तर करीब 10 इंच तक बढ़ चुका है।