
फोटो: The Indian Express
एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 के शीर्ष 200 में भारत के 18 विश्वविद्यालय शामिल
एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में शीर्ष 200 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के 18 विश्वविद्यालय शामिल है। वहीं शीर्ष 100 में तीन भारतीय संस्थान शामिल है। लिस्ट में जापान के 166 और चीन के 91 विश्वविद्यालयों के नाम है। इस रैंकिंग में 63 भारतीय विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 14 संस्थान इसमें पहली बार शामिल हुए हैं। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) ने सूची में 37वां स्थान प्राप्त किया है और भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना हुआ है।