गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल से कांग्रेस को होगा फायदा: सचिन पायलट
अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में नवंबर 21 को बड़ा फेरबदल किया जाएगा। इसमें 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित मंत्रिमंडल में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा। इससे 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा। बता दें कि नवंबर 21 को शाम चार बजे विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।