Andhra Pradesh Cabinet Reshuffle

फोटो: Aajtak

आंध्र प्रदेश कैबिनेट में फेरबदल, 19 मंत्रियों को हटाया जाएगा: सूत्र

राज्य में 2024 के विधानसभा चुनावों के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी कैबिनेट में फेरबदल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आंध्र प्रदेश कैबिनेट से 19 मंत्रियों को बाहर किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री के कुछ दिनों में राज्य मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करने की संभावना है। शपथ ग्रहण अप्रैल 9 को भी हो सकता है। सूत्रों ने कहा, मौजूदा मंत्रियों में केवल चार ही अपने पदों को बरकरार रख सकते हैं।

गुरु, 07 अप्रैल 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Andhra Pradesh, Cabinet Reshuffle, YS Jagan Mohan Reddy

Courtesy: Latest News

Sachin Pilot

फोटो: The Indian Express

गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल से कांग्रेस को होगा फायदा: सचिन पायलट

अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में नवंबर 21 को बड़ा फेरबदल किया जाएगा। इसमें 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित मंत्रिमंडल में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा। इससे 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा। बता दें कि नवंबर 21 को शाम चार बजे विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी… read-more

रवि, 21 नवंबर 2021 - 01:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Rajasthan, Sachin Pilot, Cabinet Reshuffle, politics

Courtesy: Prabha Sakshi

Tharaw chandra gahlot

फोटो: Pragati Vadi

कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल

मोदी कैबिनेट का विस्तार होने से पहले ही केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री और दलित नेता थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए है। हरि बाबी कंभमपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश, पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा, सत्यदेव नारायण को त्रिपुरा और रमेश बैस को झारखंड का… read-more

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Thawar Chand Gehlot, cabinet minister, Cabinet Reshuffle, Modi Cabinet

Courtesy: Aajtak News