हिंद महासागर में लुप्तप्राय प्रजाति ब्ल्यू व्हेल की नई आबादी की हुई पुष्टि
इंसान द्वारा किये गए शिकार के कारण लुप्त होने की कगार पर आई ब्ल्यू व्हेल के एक नई आबादी की पुष्टि की गई है। इस ब्ल्यू व्हले का समूह वैज्ञानिकों को हिन्द महासागर में मिला है जिसके बारे में वे अब तक अवगत नहीं थे। दरअसल, ब्ल्यू व्हेल आपस में बहुत ही धीमी आवाज़ में बात करती है जो एक संगीत जैसा होता है और हर समूह का एक अलग गीत होता है। अध्ययनकर्ता साल्वातोर सर्चियो ने बताया की इस समूह की पचहान इनके अलग गीत से हुई।