हिंसा प्रभावित मणिपुर में 1 अक्टूबर से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया AFSPA
मणिपुर सरकार ने आज राज्य के पहाड़ी इलाकों में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम को 1 अक्टूबर से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, घाटी के 19 पुलिस स्टेशनों को बाहर रखा गया है। आज जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि "मणिपुर के राज्यपाल इसके द्वारा 19 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर राज्य को छह महीने की अवधि के लिए 'अशांत क्षेत्र' घोषित करने की मंजूरी देते हैं।"