इस तरीके से कम करें पेट की चर्बी
पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह खाली पेट में एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। सेब के सिरके में असेटिक एसिड मौजूद होता है जिससे यह पेट की चर्बी कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। इसके ज्यादा सेवन से गले में जलन, एसिडिटी, उल्टी जैसी परेशानियां होने की आशंका होती है।