इस वर्ष सिर्फ 10 लाख लोग जाएंगे हज: सऊदी अरब
कोविड 19 मामलों को देखते हुए इस वर्ष भी हज यात्रा प्रतिबंधों के साथ आयोजित होगी। सऊदी अरब मंत्रालय ने टीके की सभी डोज लगवा चुके सिर्फ 10 लाख लोगों को हज यात्रा की अनुमति दी है। इस वर्ष 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को हज यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। बीते वर्ष भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सख्त फैसला लेते हुए हज यात्रा करने की अनुमति सउदी अरब के कुछ लोगों को ही मिली थी।