जापान में तूफान 'मिरिने लूम्स' तूफान का खौफ
जापान की राजधानी टोक्यो के पास चिबा राज्य में मिरिने तूफान ने तबाही मचाई हुई है। तूफान के कारण लोग जगह-जगह पर फंसे हुए हैं और 29000 लोगों को अपने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व से उतर -पूर्व की ओर बढ़ रहा है। ये जानकारी राष्ट्रीय मीडिया ने प्रदान की है।