जम्मू-कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद आ रहे है कई बदलाव
केंद्र शासित प्रदेश घोषित होने के बाद से जम्मू-कश्मीर में बहुत सारे बदलाव आ रहे है। प्रदेश विकास के साथ प्रशासनिक रूप में भी पहले से मजबूत हुआ है। यहाँ भ्रष्टाचार पर भी नज़र रखी जा रही है। पिछले एक साल में जम्मू-कश्मीर में 86 कानूनों को खत्म किया जा चुका हैं। वहीं स्थायी नागरिक व भूमि स्वामित्व नियमों में बदलाव कर देश के नागरिकों का जम्मू-कश्मीर स्वागत करने को तैयार है। प्रदेश में पहली बार त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू कर दी गई है।