
फोटो: News Nation
जुलाई 25 को राष्ट्र्पति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू , उसके बाद होगी 21 तोपों की सलामी
देश की निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जुलाई 25 को देश के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ ग्रहण करने के बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 10.15 बजे संसद के केंद्रीय हॉल में आयोजित किया जायेगा। मुर्मू को भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति एक औपचारिक जुलूस में संसद पहुंचेंगे।