झारखंड में खुलेगा देश का पहला पूर्णतः किन्नर संचालित सरकारी दफ्तर
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने किन्नरों के सम्मान में देश का पहला पूर्णतः किन्नर संचालित दफ्तर खोलने का फैसला किया है, साथ ही जिला प्रशासन ने भी इसके लिए सहमति दे दी है। यह कार्य का श्रेय सिर्फ सरकार नहीं बल्कि इसकी पहल करने वाली संस्था "ट्राई इंडिया" को जाता है। संस्था के सचिव उत्पल दत्त के अनुसार अप्रैल महीने में यह दफ्तर चालू हो जायेगा जिसमें थर्ड जेंडर पर यह संस्था पहले से काम कर रही है। एवं केंद्र सरकार इसमें सिंगल विंडो ऑब्ज़र्वर की तरह ही काम करेगी।