कांग्रेस छोड़ने वाले अशोक तंवर ने किया अपनी पार्टी का एलान, "अपना भारत मोर्चा" है नाम
कांग्रेस नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अनबन के बाद कांग्रेस पार्टी से अलग होने वाले नेता अशोक तंवर ने अपनी नई पार्टी बना ली है। "अपना भारत मोर्चा" नामक पार्टी का एलान तंवर ने फरवरी 25 के दिन जोर शोर से किया व पार्टी के लिए हुंकार भी भरी। छात्र राजनीति से सियासत में उतरने वाले नेता अशोक तंवर ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी का लक्ष्य सिर्फ हरियाणा व अन्य राज्यों में राजनीतिक कदम रखना नहीं होगा बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति करना होगा।