केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर मंत्रालयों को दिए निर्देश
केंद्र सरकार की ओर से कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी मंत्रालयों से हर घर तिरंगा कैंपेन के संबंध में नई गाइडलाइंस जारी की है। इसके तहत इस अभियान में जनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। बता दें कि अमृत महोत्सव के मद्देनजर अगस्त 13 से 15 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इसका आयोजन देश भर में किया जाना है।