केंद्र सरकार पोषित बच्चों के लिए शुरू करेगी खास अभियान, किया जाएगा प्रचार
केंद्र सरकार का महिला और बाल कल्याण मंत्रालय पोषित बच्चों के लिए खास अभियान शुरु करने जा रहा है। ये अभियान अगले वर्ष जनवरी आठ से जनवरी 14 के बीच शुरु किया जाएगा। इसमें 0 से छह साल तक के स्वस्थ्य बच्चों को शामिल किया जाएगा। इस अभियान की थीम "स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा" है। इसका उद्देश्य है कि बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता पैदा की जाए। ये अभियान देश के भविष्य से संबंधित होगा।