कई राज्यों ने दी शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति
कोरोना मामलों में गिरावट के साथ, कई राज्यों में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा, तेलंगाना, गुजरात जैसे राज्यों ने सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूलों में शारीरिक कक्षाओं की अनुमति दी है। वहीं तीसरी लहर की आशंका के बीच कई राज्यों में स्कूल खोलने को लेकर असमंजस बरकरार है। राज्य सरकारे काफी एहतियात और सोच-विचार के बाद ही स्कूलों को खोलने के पक्ष मे है।