कोरोना अपडेट: देश मे पिछले 24 घंटे में कुल 80,505 मामले हुए दर्ज
भारत में जून 12 को कोरोना के 80,505 मामले दर्ज हुए। देश में कुल 3,288 लोगों ने जान गंवाई और 1 लाख 32 हजार 534 लोग ठीक हुए। इलाज करवा रहे लोगों की संख्या में 54,916 की गिरावट हुई। देश में 10.21 लाख मामले सक्रीय है। देश के 12 राज्यों में पाबंदिया जारी है, जहाँ पर पहले की तरह प्रतिबंध लागू किया गया है । वहीं, देश के 20 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन है, जिसमें पाबिंदियों के साथ थोड़ी छूट है।