कर्नाटक:अगले मुख्यमंत्री के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व का मंथन जारी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद से ही राज्य में सियासी हलचल जारी है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अगले सीएम के नाम पर मंथन कर रहा है। इसे लेकर दिल्ली में भाजपा आलाकमान की बैठक भी हुईं। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की रेस में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, यूपी सरकार में मुख्यमंत्री और उद्योगपति एमआर निरानी संगठन महासचिव बीएल संतोष का नाम आगे चल रहा है। प्रदेश को जल्द ही अपना नया सीएम मिलने की उम्मीद है।