क्रोएशिया देश में महज 12 रुपये में बिक रहे हैं घर
क्रोएशिया के लेग्राड शहर से लोग कई कारणों से बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं, जिसके चलते लोग अपना घर 12 रुपये की मामूली कीमत पर बेचने को मजबूर हैं। खबरों के मुताबिक ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी की कमी और एक सीमावर्ती शहर होने के कारण लोग यहां से जा रहे हैं। जो लोग यहां घर खरीदना चाहते हैं, प्रशासन उनकी मदद करेगी। एक समय का दूसरी सबसे अधिक जनसंख्या वाले इस शहर में अब सिर्फ 2,250 लोग रहते हैं।