खालिस्तानी समर्थकों का लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला, नीचे किया झंडा
खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने मार्च 19 की रात लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कर दिया और तिरंगे को हटाकर उसकी जगह खालिस्तानी झंडे लगा दिए। विदेश मंत्रालय ने स्थिति का जायज़ा लेने के लिए भारत में ब्रिटिश उच्चायोग के वरिष्ठ राजनयिक को बुलाया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में हुई तोड़फोड़ की निंदा की है।