खेल अवार्ड्स 2020: राष्ट्रपति रामनाथ प्रदान करेंगे खिलाड़ियों को विभिन्न अवार्ड्स
अगस्त 29 को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार वर्चुअल माध्यम से खेल पुरुस्कारों को प्रदान करेंगे। इस बार राजीव गांधी खेल अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड और ध्यानचंद आजीवन अवॉर्ड से खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा, महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल और अन्य खिलाड़ी भी अवार्ड्स की लिस्ट शामिल हैं। 8 कोचों और 27 खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।