खटीमा में सीएम धामी ने जन समस्या निवारण कार्यक्रम में जनता से किया सीधा संवाद: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान खटीमा स्थित फाइबर कम्पनी अतिथि गृह मे तय कार्यक्रम के तहत सामाजिक, धार्मिक, बार एशोसिएशन, उद्योग बन्धु, पार्टी कार्यकर्ता, किसान, पूर्व सैनिक, व्यापारिक व विभिन्न संगठनों एवं स्थानीय आम जनता से जन समस्या निवारण कार्यक्रम में सीधे सवांद किया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया। कार्यक्रम भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।