लोकसभा ने 454-2 वोटों से पारित किया ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने वाला ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक - नारी शक्ति वंदन अधिनियम - लोकसभा में पारित हो गया है। यह पहला विधेयक है जिसे नए संसद भवन में पेश किया गया और देश की चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पारित किया गया। दिनभर चली बहस के बाद बिल को पक्ष में 454 और विरोध में दो वोट पड़े। आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा।