मानवीय गतिविधियों के कारण विलुप्ति के कगार पर है 57 फीसदी समुद्री प्रजातियां: अध्ययन
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर एंड नेचुरल रिसोर्सेज के अध्ययन में कहा गया है कि विभिन्न मानवीय गतिविधियों के बढ़ने कि वजह से समुद्र में पहले से ही खतरे में घोषित की गई 57 फीसदी प्रजातियां अब विलुप्ति के कगार पर हैं। शोधकर्ताओं ने पहली बार 2003-2013 तक के रेड लिस्ट की 1,271 खतरे वाली समुद्री प्रजातियों पर मानव प्रभावों का वैश्विक मूल्यांकन किया है। जिसमें सबसे अधिक प्रभावित समुद्री जीव प्रवाल (कोरल) है, जो मानवीय गतिविधियों के दबावों का सामना कर रहा है।