मेडल जीतते ही बढ़ने लगा युवाओं में हॉकी सीखने का क्रेज
हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक गेम्स में भारतीय महिला तथा पुरुष टीम ने इतिहास रच दिया था, जिससे भारत में हॉकी के खेल को लेकर युवाओं की रुचि बढ़ने लगी है। जानकारी के अनुसार भोपाल शहर के तीन हॉकी सेंटरों पर लगभग 100 लड़कियां अभ्यास कर रही हैं। वहीं हॉकी कोचों के पास हॉकी सीखने को लेकर दिन भर में सैकड़ों फोन आ रहे हैं। हॉकी के इस क्रेज को हॉकी के पुनर्जागरण के रूप में देखा जा रहा है।