HOckey

फोटो: India TV News

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से दी मात, जीता मैच

भारत की हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल कर ली है। लीग चरण मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को तीन-एक से हरा दिया है। ये मुकाबला ढाका में खेला गया। मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह ने दो और आकाशदीप सिंह ने एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से जुनैद मंजूर ने एक गोल किया। इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में खेलना तय है।

शुक्र, 17 दिसम्बर 2021 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Indian Hockey, Asian Champions Trophy, Hockey

Courtesy: News 18 Hindi

Indian Hockey logo

फोटो: NDTV Sports

मेडल जीतते ही बढ़ने लगा युवाओं में हॉकी सीखने का क्रेज

हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक गेम्स में भारतीय महिला तथा पुरुष टीम ने इतिहास रच दिया था, जिससे भारत में हॉकी के खेल को लेकर युवाओं की रुचि बढ़ने लगी है। जानकारी के अनुसार भोपाल शहर के तीन हॉकी सेंटरों पर लगभग 100 लड़कियां अभ्यास कर रही हैं। वहीं हॉकी कोचों के पास हॉकी सीखने को लेकर दिन भर में सैकड़ों फोन आ रहे हैं। हॉकी के इस क्रेज को हॉकी के पुनर्जागरण के रूप में देखा जा रहा है।

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 08:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Indian Hockey Team, Indian Hockey, Women's Hockey Team, men hockey team

Courtesy: Dainik Bhaskar

Dainik bhaskar gave 25 lakh rupees to indian women hockey team

फोटो: DNA India

दैनिक भास्कर भारतीय महिला हॉकी टीम को देगा 25 लाख का तोहफा

भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलंपिक में कोई भी पदक न जीत पाई हो, लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जरूर जीत लिया। मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर भी पूरी टीम को 25 रुपये की राशि तोहफे में देगा। इस राशि के तहत भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी 18 खिलाड़ियों, मुख्य कोच, कोच, एनालिटिकल कोच, साइंटिफिक एडवाइजर, फिजियोथेरेपिस्ट, वीडियो एनालिस्ट और मसाजर समेत प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

शनि, 07 अगस्त 2021 - 03:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Indian Hockey, Dainik Bhaskar, Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team

Courtesy: Dainik Bhaskar

Naveen Patnaik

फोटो: Times Of India

भारतीय हॉकी में अहम है ओडिशा का योगदान

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने टोक्यो ओलंपिक में हॉकी को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया जिसके कारण हॉकी लोगो के लिए केंद्रबिंदु बना रहा। जिसमें पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक देश के नाम किया तथा महिला हॉकी टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई।  हॉकी के उत्थान ओडिशा सरकार ने दोनो 'पुरुष और महिला हॉकी टीमों' को ओलंपिक के लिए स्पोन्शर किया तथा भारतीय हॉकी के लिए अगले पांच वर्षों तक हर स्तर पर खेल  सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हॉकी इंडिया संघ के साथ 150… read-more

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 06:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Indian Hockey, naveen patnaik, Odisha government, sports

Courtesy: Brifly News

Indian Hockey Team after winning Bronze Medal

फोटो: Indian Express

हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, राज्य सरकारों ने की इनाम की घोषणा

टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीताने वाली टीम के खिलाड़ियों पर इनामों की बौछार होने लगी है। पंजाब के आठ खिलाड़ी हॉकी टीम के सदस्य है। राज्य सरकार सभी को एक करोड़ रुपये इनाम देने का ऐलान कर चुकी है। इस संबंध में खेल मंत्री सोढ़ी ने ट्वीट भी किया है। वहीं मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने भी राज्य के दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांत शर्मा को एक एक करोड़ देने की घोषणा की है।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Indian Hockey, Tokyo Olympics, Bronze Medal, Olympic Medal

Courtesy: News 18 Hindi

Indian hockey team won bronze medal

फोटो: Times of India

41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम को नसीब हुआ ओलंपिक मेडल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम और जर्मनी के बीच टोक्यो ओलंपिक में खेले गए मैच में जर्मनी को 5-4 से हराकर भारत ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा कर लिया है। 41 साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम पदक जीतने में कामयाब रही है। एक वक्त पर लगा था कि ये मैच हाथ से निकल रहा है। जब आखिरी 6 सेकंड में जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला। गोलकीपर श्रीजेश ने उस गोल को रोक कर भारत को कांस्य पदक दिलाया।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 03:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Indian Hockey, Indian Hockey Team, Germany, Tokyo Olympics

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

PM Modi tweet for Indian hockey team

फोटो: Zee News

पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक अपने नाम किया। जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय हॉकी टीम की जमकर तारीफ की और लिखा कि, ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर… read-more

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Indian Hockey, PM Narendra Modi, naveen patnaik, RamNath Kovind

Courtesy: Zee News