महिलाएं हर क्षेत्र में निभा रही अहम भूमिका: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि पुरानी सोच को बदलकर महिलाओं के लिए नई सोच की जरुरत है। महिलाएं हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है। बदलते भारत में महिलाओं की भूमिका बदली है। अब महिला आयोगों को अपने दायरे में विस्तार लाते हुए नई दिशा देनी होगी। उन्होंने कहा कि बीते सात सालों में देश में महिलाओं के लेकर अब संवेदनशील नीतियां बनाई गई है।