महिलाओं समेत दुनिया के 52% लोग सिरदर्द से हैं परेशान
दुनिया भर में 20 से 65 साल के 52% लोगों को सिरदर्द की समस्या है। ये जानकारी हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आई है। इसमें 14 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें माइग्रेन की समस्या भी है। वहीं सिरदर्द की समस्या से पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक ग्रसित होती है। ये सर्वे जर्नल ऑफ हेडेक एंड पेन में प्रकाशित नॉर्वे की साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की शोध रिपोर्ट में छपा है।