मणिपुर हिंसा: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने किया सरकारी अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच का वादा
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 8 मई को कहा कि, मणिपुर में अब तक हुई हिंसा में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं, 231 घायल हुए हैं और लगभग 1,700 घर जल गए हैं। सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने बताया, हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को के लिए उच्च स्तरीय जांच की जाएगी और अशांति को रोकने में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।