मंकीपॉक्सस के लक्षणों के साथ आंध्र प्रदेश के अस्पताल में भर्ती हुआ बच्चा, परीक्षण के लिए पुणे भेजे गए नमूने
आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के जीजीएच अस्पताल में मंकीपॉक्स के लक्षणों वाले एक मरीज को भर्ती कराया गया है। इस बच्चे का सैंपल जांच के लिए पुणे के लैब में भेजा गया है। अस्पताल के सुपरिन्टेन्डेन्ट एन राव ने जानकारी देते हुए बताया कि, बच्चे का परिवार कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा है। इन्हें होम क़्वारनटाइन में रखा गया है। एन राव ने कहा कि बच्चे की रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।