मॉनसून अपडेट: भारत में दो दिन देरी से शुरु हो सकता है माॅनसून
केरल में मॉनसून के आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अब जून 03 तक मानसून पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने बताया कि कर्नाटक तट पर चक्रवातीय परिसंचरण के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की चाल पर काफी प्रभाव पड़ा है। विभाग ने कहा, 'एक जून से हवाओं में तेजी आएगी, तीन जून के आसपास मॉनसून पहुँच सकता है।'