मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित एक जांच आयोग ने सितंबर 7 को मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। इससे पहले कई बार सम्मन दिए जाने के बावजूद वो जांच आयोग के सामने पेश नहीं हुए, इसके लिए उनपर कई बार जुर्माना भी लगाया गया। परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जांच आयोग इसी मामले की जांच कर रहा है।