नीम के सेवन से मिलते है चमत्कारिक लाभ, दूर भाग जाती है बीमारियां
आयुर्वेद ने नीम को हमेशा से सेहत का खजाना माना है। नीम का जूस, काढ़ा और गोली खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। नीम में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। नीम का रस पीने से शरीर अंदर से साफ होता है साथ ही वजन भी कम होने लगता है। नीम फाइबर से भरपूर होता है जो कैलोरीज बर्न करने में मददगार साबित होता है।