ऑपरेशन कावेरी: सूडान में फंसे 278 भारतीयों को लेकर सुमेधा जेद्दा के लिए रवाना हुआ आईएनएस
सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत के नौसैनिक जहाज पर देश से रवाना हुआ। अरिंदम बागची ने आज जानकारी देते हुए बताया, आईएनएस सुमेधा पर सवार कुल 278 लोगों को पोर्ट सूडान से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना किया गया है। बागची ने ट्वीट किया, "ऑपरेशन कावेरी के तहत फंसे हुए भारतीयों का पहला जत्था सूडान से रवाना हुआ। आईएनएस सुमेधा 278 लोगों के साथ पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुई।"