ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 3182 पुश अप्स
ऑस्ट्रेलिया के एथलीट डेनियल स्कैली ने एक घंटे में 3182 पुश अप्स लगाए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा की गई है। डेनियल स्कैली ने एथलीड जाराड यंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 128 अधिक पुश अप्स लगाए हैं। ये पहली बार नहीं है जब डेनियल ने कोई रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले डेनियल ने सबसे लंबे समय तक एब्डोमिनल प्लैंक करने का रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है।